
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में बाल अधिकार संरक्षण पर चर्चा हेतु प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बच्चों के अधिकार के संबंध में बताया गया कि उनके विभिन्न अधिकार हैं ।जिसमें जीने का अधिकार सहभागिता का अधिकार विकास का अधिकार संरक्षण का अधिकार आदि शामिल हैं। सभी पंचायत में विद्यालय से बाहर के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने की बात कही गई ।
थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी द्वारा पिछले दिन एक बच्चे का रेस्क्यू किया गया था उस पर भी चर्चा की गई ।कोई बच्चे को जिनकी उम्र 6 से 18 साल है उन्हें कार्य नहीं करने एवं शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है। कोई भी बच्चा यदि होटल ढाबा चाय दुकान में काम करता है तो स्थानीय थाना अध्यक्ष को सूचित करेंगे एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित करेंगे।
सभी जनप्रतिनिधियों से कार्य में सहयोग की बात कही गई। चाइल्ड लेबर फ्री जोन पंचायत बनाने पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर बीडीओ आनंद प्रकाश मुखिया संघ के जिला अधयक्ष मंजेलाल राय बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार अंचलाधिकारी गौरव कुमार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सीडीपीओ मंजू रानी एमवी फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक मो. जमाल आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े…
चोरी से बिजली जलाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-चोरी-से-बिजली-जल/10/2024/23/18/32/26/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली