राजापाकर : बीती देर रात आंधी वर्षा होने से भारी क्षति।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। प्रखंड के विभिन्न भागों में बीती रात आई आंधी तूफान से अनेक घरों पर बड़े-बड़े वृक्ष गिर पड़े जिससे घरों को भारी क्षति हुई है वहीं केले के पौधे धराशाई हो गए हैं। घौंद लगे पौधे भी गिर पड़े हैं। वही बिजली के पोल और तारों पर भी पेड़ गिरने से विद्युत सेवा बाधित हो गई।

राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पश्चिम टोला वार्ड नंबर चार निवासी मनोहर सिंह उर्फ लालू पिता परमानंद सिंह के घर पर बीती रात विशाल खजूर का पेड़ गिरने से एलवेस्टर नुमा घर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें लालू सपरिवार रहते थे। यह महल संयोग था कि उनके परिवार के लोग घटना  में बाल बाल बच गए। खजूर का पेड़ गिरने से एल्बेस्टर नुमा घर टूट कर बर्बाद हो गए।

घटना के सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख ललिता देवी मुखिया प्रमिला देवी वार्ड सदस्य अमरनाथ सिंह रामजन्म सिंह सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। सभी लोगो नेटवर्क जिला प्रशासन से गरीब परिवार को आपदा कोष से मुआवजा देने एवं आवास योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े…

महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महिला-संवाद-कार/06/2025/05/21/26/42/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली