राजापाकर : भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ अभियान का दूसरे चरण में धरना प्रदर्शन |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर, प्रकाश वर्मा भाकपा माले द्वारा हक दो वादा निभाओ अभियान के दूसरे चरण में सैकड़ों  गरीबों ने सोमवार को राजापाकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करक6हजार रुपये मासिक आमदनी से कम का आय प्रमाण पत्र बनाकर लघु उद्यमी योजना से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने तथा  सभी गरीबों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय जमीन और पक्का मकान देने|

कल्याणपुर  ग्राम में  दलित और अति पिछड़ा टोला को संपर्क पथ से जोड़ने, बरियारपुर, डुमरी पोखर सहित सभी गांवों में जिस जमीन पर गरीब बसे हैं उसका पर्चा देने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, 200 यूनिट फ्री बिजली देने, आदि मागों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को सौंपा।

प्रखंड परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि सरकारी खजाना पर पहला हक गरीबों का है। गरीबों की आबादी ज्यादा है और इनसे टैक्स भी ज्यादा लिया जाता है इसलिए खजाना को गरीबों के विकास पर खर्च करना होगा। सरकार सरकारी खजाना को अपने कॉर्पोरेट मित्रों पर लूटा रही है। इनका कर्ज माफ किया जा रहा है, टैक्स घटाया जा रहा है कर्ज के जाल में फंसे किसानों, मजदूरों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है जबकि ये आत्महत्या कर रहे हैं।

72000 सालाना से कम आय वाले गरीबों को पशुपालन को भी लघु उद्यमी योजना में शामिल करते हुए दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने वादा पूरा नहीं करने पर 2025 के चुनाव में डबल इंजन सरकार को सजा देने का उन्होंने आह्वान किया। सभा को प्रखंड सचिव सुमन कुमार, जिला कमिटि सदस्य योगेंद्र राय महताब राय रामचंद्र सहनी मोहम्मद खुर्शीद सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : स्वच्छता ही सेवा के तहत जीविका दीदियों ने रैली निकाली|

राजापाकर : स्वच्छता ही सेवा के तहत जीविका दीदियों ने रैली निकाली|

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली