राजापाकर : भाजपा नेता ने बजट को बताया बिहारी बजट |

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़, प्रकाश वर्मा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता लालजी कुमार राकेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम बजट 2025 को बिहारी बजट के साथ सभी का बजट बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कोटि-कोटि शुभकामनाएं के साथ-साथ बधाई दीं है।

उन्होंने कहा कि यह बजट राष्ट्र की चौथी इकोनामी बजट है जो भारत को विश्व में चौथा स्थान दिलाएगा. जिसमें  मेडिकल कॉलेज में सीट बढाई। यह बजट मध्यम वर्ग के साथ नौकरी पेशा वालों का है जो 12 लाख तक शून्य इनकम टैक्स है। यह बजट किसानों महिलाओं तथा गरीबों का है।

किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड 5 लाख फसल बीमा देने के साथ महिला उत्थान की कई योजनाओं के साथ आंगनवाड़ी पोषण में बढ़ोतरी के साथ गरीबों को पक्के मकान के लिए डेढ़ लाख देने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी  सभी का स्थान रखने वाला भारत का बजट बनाने के लिए आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है।

ये भी पढ़े ...

बीच सड़क स्थित बिजली पोल टूट जाने से ग्रामीणों को परेशानी। ‌

राजापाकर : बीच सड़क स्थित बिजली पोल टूट जाने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी। ‌

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief