
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर: बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देश पर मंगलवार को राजापाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दामोदरपुर गांव के स्थित स्वतंत्रता सेनानी बंसलाल सिंह सभागार में हुई जिसमें बेरई गांव की माधवी सिंह का सर्वसम्मति चयन किया गया।
इसके पूर्व बैठक कीअध्यक्षता भाजपा नेता प्रेम कुमार पटेल ने की। उनके नाम का प्रस्ताव मिथिलेश कुमार सिंह ने किया व समर्थन भाजपा नेता दिग्विजय प्रसाद सिंह ने किया। इसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार सिंह चुनाव प्रभारी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्षा बच्ची मिश्रा व जिला मंत्री बबिता सिंह मौजूद थे। पूर्व में भाजपा मंडल चुनाव को प्रदेश द्वारा स्थगित कर दिया गया था।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में लल्लन प्रसाद सिंह सुबोध कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह अमरनाथ सिंह दिलीप कुमार सिंह मनोज जायसवाल रामकुमार सिंह मुन्ना सिंह ममता सिंह रेखा देवी चंदन कुमार पिंटू कुमार शुभम कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
यें भी पढ़े…
अनुरक्षकों ने पारिश्रमिक नहीं मिलने पर बीडीओ से लगाई गुहार|
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली