सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में भूतपूर्व सैनिक व समाजसेवी देवनाथ प्रसाद चौहान की नौवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मौके पर समाजसेवियों बुद्धिजीवियों व शिक्षाविदों ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि वे मृदु भाषी व हंसमुख स्वभाव के स्वामी थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।
विदित हो कि स्वर्गीय चौहान 1974 से 1994 तक भारतीय सेना में कार्यरत थे। सेवानिवृति के बाद सामाजिक सरोकार के कार्यों में लगे रहे। 30 जून 2016 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी असमय मौत हो गई थी।
वही मौके पर स्वर्गीय चौहान के बड़े पुत्र व न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने वर्ष 2025 की मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 45 छात्र – छात्राओं को वहीं इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 30 छात्र – छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अनिल कुमार पंचायत समिति सदस्य तपसी प्रसाद राय सुबोध सिंह शिक्षाविद सत्यप्रकाश सिंह वरिष्ठ पत्रकार संतोष वर्मा राजेश कुमार झा कमलनाथ चौहान बजरंग प्रसाद सिंह गुड्डू सिंह माधो सिंह सुनील कुमार पशुपतिनाथ सिंह राम प्रवेश राय बीएन राय आदि ने स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद चौहान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
ये भी पढ़े…
डीसीएलआर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
https://satyamgramnews.in/डीसीएलआर-ने-आगामी-विधानस/06/2025/26/19/33/31/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली