राजापाकर : भूमि विवाद को लेकर कई लोगों पर हुआ प्राथमिकी दर्ज |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मंझीपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह ने हरपुर हरदास गांव निवासी बैद्यनाथ सिंह से मौजा जाफरपट्टी में कई पूर्व जमीन लिया था। उस जमीन पर वर्तमान में रामनरेश सिंह का कब्जा है। केवाला जमीन में एस्बेस्टस का दलान भी है। इस मामले में रामनरेश सिंह ने राजापाकर थाना में कांड संख्या 505/24 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि हरपुर हरदास निवासी बैद्यनाथ सिंह के फरिकेन के लोगों में जगन्नाथ सिंह व अमरनाथ सिंह पिता स्वर्गीय शिवजी सिंह तेजवंत सिंह पिता जगन्नाथ सिंह लक्ष्मी देवी पति अमरनाथ सिंह समेत आठ लोगों ने ज जमीन जाफरपट्टी गांव में रामनरेश सिंह के नाम से केवाला की है और बीस वर्षों से इनके कब्जे में है।

उस जमीन पर चढ़कर हरपुर हरदास निवासी नामजद तेजवंत सिंह समेत आठ लोगों ने लाठी डंडे से केवालदार पर हमला करते है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते है। जमीन पर जाकर केवालदार के साथ मारपीट, गाली-गलौज किया जाता है। इससे डर सहमकर राजापाकर थाना में केस दर्ज कराया गया है। आवेदन में कहा गया है कि वह सभी लोग अपने पट्टीदार से जमीन खरीदने के बदले में रंगदारी का भी मांग करते है।

ये भी पढ़े …

VAISHALI NEWS : सीएम के प्रगति यात्रा को ले २८ दिसम्बर का यातायात व्यवस्था आमजनता के लिए हुआ जारी |

VAISHALI NEWS : सीएम के प्रगति यात्रा को ले २८ दिसम्बर का यातायात व्यवस्था आमजनता के लिए हुआ जारी |

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली