
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा ।राजापाकर दक्षिणी पंचायत के कुशवाहा चौक स्थित रविवार हाट परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय महिला एवं जीविका दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित हुई।संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बड़े टीवी स्क्रीन पर जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित नोडल पदाधिकारी प्रोग्राम अफसर रीना सिन्हा सहित अन्य जीविका कर्मियों में नेहा कुमारी राजो देवी प्रिया कुमारी पार्वती देवी लक्ष्मी देवी आरती सिंह बेबी देवी उर्मिला देवी सरस्वती देवी, सहित अनेक महिलाएं शामिल हुईं।
ये भी पढ़े…
विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए सैंकड़ो पौधे।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-विश्व-पर्यावरण/06/2025/05/21/19/05/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली