राजापाकर : मारपीट की घटना में तीन गिरफ्तार भेजा गया जेल।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। मारपीट की घटना में बीती रात तीन व्यक्ति गिरफ्तार जिसे सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया जेल। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व केस के आईओ एस आई संदीप मंडल ने कांड संख्या 175/25 मारपीट के केस में बसरा गांव निवासी श्याम बाबू राय व लालबाबू राय दोनों पिता परीक्षण राय एवं अखिलेश राय पिता सरीखन राय ग्राम बसरा को बीती रात छापा मार कर उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद थाने पर लाया गया। तीनों को सोमवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा दिया गया।

ये भी पढ़े…

वैशाली में 15 लाख की विदेशी शराब और बीयर जब्तः कंटेंनर मालिक के खिलाफ एफ आई आर हुआ दर्ज।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-में-15-लाख-की-विदेशी-श/05/2025/25/22/53/32/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली