राजापाकर में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

सत्यम ग्राम न्यूज़ / राजापाकर, आकाश चंद्र वर्मा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को थाना रोड स्थित जदयू कार्यालय में किया गया। उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यालय उद्घाटन के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने तथा संचालन जदयू प्रदेश सचिव भीम कुमार ने किया।

बैठक के आरंभ में सभी वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ताओं और घटक दलों के अध्यक्षों का फूलमाला और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम ने कहा कि,

> “यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार क्षेत्र का ही व्यक्ति प्रत्याशी बना है। आप सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुँचाएं और एनडीए को मजबूत करें ताकि नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत हों।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव में एनडीए के सभी घटक दलों ने भरपूर सहयोग दिया था और 2025 में निश्चित रूप से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।

भाजपा नेता लालजी कुमार राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि,

> “हमें पिछले चुनाव से सबक लेकर काम करना होगा। जिन बूथों पर कम वोट आए हैं, उनकी समीक्षा कर सुधार की जरूरत है। हमारा लक्ष्य है— 2025 फिर से नीतीश।”

मौके पर विधानसभा प्रभारी सुदेश कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, कुमार सौरभ, अनिल दास, संजय कुशवाहा, चंदन वर्मा, शिवनाथ सिंह, श्याम सुंदर राय, मुकेश पटेल, आलोक पासवान, मंजय कुशवाहा, दरोगा पासवान, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद सिंह, अमरजीत कुमार, आनंद कुमार, आलोक राय समेत अनेक एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

🟢 राजनीति / चुनाव 2025 / राजापाकर / जदयू / एनडीए / महेंद्र राम / नीतीश कुमार / कार्यालय उद्घाटन / बिहार विधानसभा चुनाव

#राजनीति #चुनाव2025 #राजापाकर #जदयू #एनडीए #महेंद्रराम #नीतीशकुमार #बिहारविधानसभाचुनाव #कार्यालयउद्घाटन

ये भी पढ़े…

विधानसभा चुनाव को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

https://satyamgramnews.in/विधानसभा-चुनाव-को-लेकर-स्/10/2025/24/10/51/49/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली