राजापाकर में कांग्रेस विधायक के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं का फूटा ग़ुस्सा, टिकट कटने की मांग तेज

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर (वैशाली), आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी के कार्यकलापों को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रतिमा कुमारी को दोबारा टिकट दिया गया, तो सभी महागठबंधन कार्यकर्ता खुलकर विरोध करेंगे और कांग्रेस को इस सीट से हाथ धोना पड़ सकता है।

गुरुवार को शाम 4 बजे कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह ऑब्जर्वर विंग कमांडर अनुमा आचार्य महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर बैकुंठपुर गांव स्थित जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजेलाल राय के आवास पर पहुँचीं। हालांकि, बैठक में विधायक समर्थकों द्वारा विरोध किए जाने के कारण वे अधिक देर तक नहीं रुकीं और पाँच मिनट के भीतर अगली बार आने की बात कहकर चली गईं। इस पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश और गहरा गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक प्रतिमा कुमारी की कार्यशैली जनविरोधी रही है और इससे जनता के बीच नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से मांग की कि पार्टी किसी अन्य योग्य उम्मीदवार को टिकट दे, जिससे गठबंधन की सीट सुरक्षित रहे।

इस मौके पर उपस्थित महागठबंधन के प्रमुख नेताओं में मंजेलाल राय, तपसी प्रसाद सिंह, बिपिन कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, शिवनाथ सिंह, प्रेम कुमार यादव, नगीना राय, मोहम्मद अब्दुल सत्तार अंसारी, अनिल कुमार, रवि कुमार, लाल बाबू सिंह, तुलसी यादव, गोलू कुमार, राजेश राम, मोहम्मद कमरे आलम, साधु राय, इंद्रजीत कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार, केशनाथ कुमार, मोहम्मद निहाल अहमद सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

#राजापाकर#महागठबंधन#कांग्रेस_विधायक#प्रतिमा_कुमारी#विरोध_प्रदर्शन#राजनीतिक_आक्रोश#चुनाव_2025#गठबंधन_राजनीति#बैकुंठपुर_सभा#अनुमा_आचार्य#कांग्रेस_टिकट#विधायक_विरोध#वैशाली_समाचार#राजनीतिक_बैठक

ये भी पढ़े…

राजापाकर में श्रद्धा भाव से की गई कुल देवता की पूजा।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-श्रद्धा-भाव/07/2025/30/19/18/50/satyamgramnewsrajapakar1/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली