राजापाकर में धूमधाम से मनाई गई लक्ष्मी पूजा, डाकघर चौक पर सजा भव्य मेला

 

राजापाकर,संवाददाता।राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दीपावली का त्योहार धूमधाम और उल्लासपूर्वक मनाया गया। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

राजापाकर बाजार स्थित डाकघर चौक पर करीब 100 वर्षों से स्थापित परंपरा के तहत माता लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। दीपावली की शाम को यहां पूजा-अर्चना के साथ-साथ लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

इसी तरह राजापाकर उत्तरी टोला में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा का आयोजन किया गया, जिसकी व्यवस्था महेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

मौके पर माता लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता, अनिल कुमार, लोकनाथ कुमार, ओमनाथ गुप्ता, आदित्य राज, सनी कुमार, अन्नी कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

डाकघर चौक पर भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जहां बच्चों और परिवारों ने देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

#राजापाकर #लक्ष्मी_पूजा #दीपावली_मेला #माता_लक्ष्मी #सत्यम_ग्राम_न्यूज़ #VaishaliNews #BiharNews #FestivalCelebration

 

ये भी पढ़े…

सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल, आम आदमी परेशान

https://satyamgramnews.in/सब्जियों-की-कीमतों-में-भा/10/2025/21/18/47/29/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली