राजापाकर में विकास की जीत: जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम की भारी मतों से विजय पर लोजपा(आर) कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने एनडीए गठबंधन की तरफ से राजापाकर विधानसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम की भारी मतों से हुई जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत विकास की जीत है। जनता ने जात-पात और पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दी है।

लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागठबंधन का एमवाई समीकरण इस बार कारगर साबित नहीं हुआ। नया समीकरण युवा एवं ईबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) के रूप में देखने को मिला, जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर एनडीए को भारी समर्थन दिया। सभी समुदायों के मतदाताओं ने जातीय राजनीति से दूर रहते हुए विकास को वोट दिया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की गंगा बहाई है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त, वृद्धा पेंशन ₹1100, सभी महिलाओं एवं जीविका दीदियों को स्वरोजगार हेतु ₹10,000 की सहायता राशि सहित अनेक योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिला। इन्हीं योजनाओं का प्रभाव मतदान में देखने को मिला जिससे एनडीए को स्पष्ट समर्थन मिला।

इधर जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र राम के आवास पर पहुँचकर उन्हें जीत की बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राजापाकर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शाह, बबलू गुप्ता, रामावतार शाह, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, भाजपा जिला युवा मंत्री नीतीश राम, चंदन श्रीवास्तव, नरेश गुप्ता, विनोद पासवान, संजय पासवान, रमेश पासवान, दीपक गुप्ता, शत्रुघ्न शर्मा, विकास कुमार शाह, राधा कुमारी, लक्ष्मण पासवान, नूतन गुप्ता, जितेंद्र शाह, राजेश कुमार, अजीत चंद्रवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता।

#राजापाकर #NDAकीजीत #जदयू #महेंद्रराम #विकासकीजीत #लोजपाआर #नीतीशकुमार #चुनाव2025

ये भी पढ़े…

अमरजीत कुमार यादव चौथी बार बने IHRSO के बिहार प्रदेश अध्यक्ष।

IHRSO पटना (बिहार) : अमरजीत कुमार यादव चौथी बार बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली