राजापाकर : युवक ने किया आत्महत्या,पुलिस ने शव को कब्जे मे ले कराया पोस्टमार्टम।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाक। थाना क्षेत्र के गौसपुर बरियारपुर पंचायत के बरियारपुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी यह लीला समाप्त कर ली।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदन सिंह गांव चापर मोहद्दीनगर अपनी पत्नी सुषमा कुमारी के साथ रहा करता था। जबकि उसकी पत्नी सुषमा का मायका महनार चमरहरा बताया गया है। अब मृतक बरियारपुर गांव में रहता था। वह पटना में चालक का काम करता था। वह नशा पान करता था। 5-6 दिन पूर्व पटना से घर आया था। वही सुषमा कुमारी राजापाकर जीविका में भी बहुत दिनों तक काम की थी।

इसी बीच बरियारपुर गांव में जमीन लेकर घर बनाई थी।जिसमें वह रह रही थी। उसके एक 10 साल का लड़का भी है जो साथ में सुषमा के साथ रहता है। फांसी के समय घर में अकेला था।इधर दो साल पहले उसकी बदली पातेपुर प्रखंड में हो गया था जहां वह कार्यरत थी।

महिला संवाद कार्यक्रम होने के कारण रविवार को भी हो ड्यूटी में पातेपुर ही थी। इसी बीच सुबह उसे सूचना मिली कि बरियारपुर गांव में सोमवार की सुबह उसके पति ने पंखे लगाने वाले छड से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहां से भागी-भागी अपने गांव बरियारपुर पहुंची तो देखा कि दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।वहीं पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची व अंदर से बंद गेट को खोला एवं कमरे में प्रवेश किया जहां चंदन सिंह फांसी पर लटका हुआ था। जिसे चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से फांसी से बाहर निकाल कर बाहर लाया गया।

उसके बाद अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल ने पोस्टमार्टम हेतु उसे सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक के छोटे भाई को शव सौंप दिया गया। घटनास्थल पर सुषमा की मां अंजू देवी ने बताया कि सुषमा की यह दूसरी शादी थी। चंदन ड्राइवरी का कार्य करता था और पीने खाने वाला आदमी था।फिर भी दोनों अच्छी तरह साथ में रह रहे थे। घटना के समय पुत्री सुषमा पातेपुर में थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर वह भी आज सोमवार की सुबह बरियारपुर गांव पहुंची है और हमको सूचना मिलने पर पहुचे हैं वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में किसी पक्ष द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।वहीं पुलिस द्वारा मृतका  के पत्नी सुषमा कुमारी को पूछताछ के लिए थाने पर लायी गयी है।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां : वस्ती सरसिकन पंचायत मे मनरेगा योजना मे अनियमिता के शिकायत पर जिला प्रशासन ने दिया जाँच के आदेश।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-वस्ती-सरसिकन-प/06/2025/15/13/14/13/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली