राजापाकर : लालगंज ने महनार को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

मैच के उदघाटन से पूर्व थानाध्यक्ष को सम्मानित करते आयोजक।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के खेल के मैदान पर शहीद छोटेलाल राय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2024-25 सीजन का सेकंड क्वार्टर फाइनल मैच मेजर इलेवन महनार व अतुल इलेवन लालगंज के बीच खेला गया ।

जिसका उदघाटन राजापाकर थानाध्यक्ष वीणा कुमारी एवं बैकुंठपुर पंचायत के सरपंच अमरेंद्र कुमार शंकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वही व्यवस्थापक सहित छोटेलाल राय के पुत्र मनीष कुमार एवं आराध्या डेयरी के संचालक चंदन यादव ने थाना अध्यक्ष वीणा कुमारी एवं सरपंच अमरेंद्र कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

16 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला महनार की टीम ने लिया। ओपनर के रूप में महनार की टीम से बैट्समैन मेजर एवं सनी क्रिकेट पिच पर उतरे। वही क्षेत्र रक्षण करते हुए लालगंज की टीम की ओर से बॉलिंग करने आए तेज गेंदबाज अतुल, जिन्होंने ओपनिंग ओवर में चौथे बॉल पर महनार के ओपनर खिलाड़ी मेजर को आउट किया।

मेजर बिना रन बनाए ही आउट हो गये । वही दूसरे ओवर के दूसरे गेंद में महनार के खिलाड़ी सन्नी ने चौका मारा। वहीं तीसरे ओवर के पहले बॉल पर सन्नी के रूप में महनार टीम का दूसरा विकेट भी गिर गया। इस तरह मैच बहुत ही दिलचस्प होता दिखाई दे रहा था।

दर्शकों की भारी भीड़ मैदान के चारों ओर फैली हुई थी तथा जोशो खरोस के साथ दर्शक मैच का लुफ्त उठा रहे थे। महनार की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में ऑल आउट होकर कुल 105 रन बनाए। वही जवाब में खेलने उतरी लालगंज की टीम ने मात्र 14 ओवर में 106 रन बनाकर मैच जीत लिया ।

फाइनल मैच 1 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। वही फाइनल मैच में अराध्या डेयरी बैकुंठपुर के संचालक चंदन यादव की ओर से मैन ऑफ द सीरीज को एक साइकिल उपहार स्वरूप दिया जाएगा। अंपायर के रूप में शुभम सिंह एवं मंजेलाल तथा कमेंटेटर के रूप में सोनू यादव ने योगदान दिया।

खेल में व्यवस्थापक के रूप में शहीद छोटेलाल राय के पुत्र मनीष कुमार एवं अराध्या डेयरी बैकुंठपुर के संचालक चंदन यादव तथा चंद्रकेत विक्रम रोशन टिंकू निर्दोष आदि ने मैच के संचालन में योगदान दिया ।

ये भी पढ़े…

कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की जप्ति की कार्रवाई।

https://satyamgramnews.in/कोर्ट-के-आदेश-पर-हुई-कुर्क/12/2024/28/18/46/19/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली