राजापाकर : विद्यालय के सभागार मे शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन ; सैंकड़ो की संख्या मे पहुँचे अभिभावक  दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव।

 सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,आकाशचंद्र वर्मा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न 10 प्लस टू, मध्य एवं प्राथमिक  विद्यालय में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा वैशाली के आदेश अनुसार शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. आज शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान विजय कुमार ने किया.

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं के अभिभावक उपस्थित हुए. वही पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर के परिसर में भी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान प्रभात कुमार चौधरी ने किया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र अभिभावक महिला पुरुष उपस्थित हुए. संगोष्ठी में शिक्षकों द्वारा 1 अप्रैल से 31 मेई तक पढ़ाया गए पाठ  ग्रीष्म अवकाश में अपने बच्चों को सभी अभिभावकों के द्वारा कराई जाए एवं बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें. सभी अभिभावक अपने बच्चों को अपने घर पर घर के एक कोने में पाठशाला के अंतर्गत बच्चों को कुर्सी या फर्श चटाई बड़ा बिछाकर बैठने के लिए पढ़ने के लिए रूटिंग बनाकर घर में माहौल तैयार करेंगे.

सभी अभिभावकों को संगोष्ठी के माध्यम से गर्मी के छुट्टी में छात्रों को दी जाने वाली गृह कार्य के बारे में बताई गई. यदि बच्चों को यह कार्य करने में किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो वे शिक्षक से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. विभाग द्वारा प्राप्त पाठ पुस्तक अभ्यास पुस्तिका डायरी बच्चों को उपलब्ध करा दी गई है. जिन बच्चों को नहीं मिला है उन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से संपर्क किया जा रहा है पुस्तक एवं अन्य सामग्री मिलते ही उपलब्ध करा दी जाएगी. सभी बच्चों के पाठ पुस्तक के मुख्य पृष्ठ एवं पिछला पृष्ठ पर अंकित यातायात नियम, साफ सफाई, समाज में बच्चों का कैसा आचरण हो, कतार में खड़े रहना, वातावरण के साफ-सफाई एवं नागरिक बोघ लिखे गए हैं. जो छात्रों को समझने में मदद करते हैं.

ग्रीष्म अवकाश में दिए गए निर्देश को अवश्य पढ़े. सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों के साथ इन विषय पर चर्चा करें .वही संगोष्ठी में अभिभावकों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याओं को रखा. अभिभावक रंजीत मिस्त्री ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के अपने बच्चों की गलती पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं करें .अगर कोई भी व्यक्ति आपके बच्चे का शिकायत आपसे कर रहा है तो वह आपके दुश्मन नहीं है. वह आपके बच्चे के भविष्य पर ध्यान दें यह ना कि उनके बातों पर विवाद करें. अनेक अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में बाउंड्री के ऊपर कटीला तार लगाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव दिया.

वही महीने में एक बार इसी तरह शिक्षक अभिभावक  संगोष्ठी करने का सुझाव दिया. वहीं अभिभावकों को अपने बच्चे बच्चियों को विद्यालय आते समय मोबाइल नहीं देने का सुझाव दिया गया .वही सभी अभिभावक प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें एवं प्रतिदिन पढ़ाई जा रही विद्यालय में विषयों की जानकारी ले. मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में विजय कुमार, केशव नारायण राय, शिल्पी कुमारी ,प्रभात कुमार चौधरी ,संजय कुमार, कोमल वर्मा ,नीलम कुमारी, बिंदु कुमारी सहित अनेक शिक्षक शिक्षिका एवं अभिभावक शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

महाविद्यालय के सभागार में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-बीएमडी-महाविद्यालय-के-स/06/2025/01/02/50/45/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली