राजापाकर विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, 13 सितम्बर को देसरी में सम्मेलन

­

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एनडीए कार्यकर्ताओं ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के देसरी, सहदेई और राजापाकर प्रखंड में सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आगामी 13 सितंबर को एसपीएस कॉलेज जफराबाद, देसरी में आयोजित सम्मेलन में भारी संख्या में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

यह अभियान जदयू के प्रदेश महासचिव (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) अनिल दास के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान बेरई, रामपुर रत्नाकर, नारायणपुर बुजुर्ग, राजापाकर उत्तरी-दक्षिणी, भलुई, बखरी बड़ाई, बाकरपुर, बरियारपुर और जाफरपट्टी पंचायतों में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और आम लोगों को उससे लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान में प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास के साथ नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार शाह, सानु झा, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, सुखाईदास, पंकज कुमार शाह, नीतीश कुमार, अवधेश भगत, मनोज पासवान, संतोष कुमार, नरेश पोद्दार, रंजीत कुमार, विद्यानंद राम समेत अनेक एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे।

#राजापाकर #एनडीए #कार्यकर्ता_सम्मेलन #जनसंपर्क_अभियान #देसरी #बिहार_राजनीति

यें भी पढ़े..

बिहार कैबिनेट बैठक : 25 अहम एजेंडों को मिली मंजूरी

https://satyamgramnews.in/बिहार-कैबिनेट-बैठक-25-अहम-एज/09/2025/09/22/32/25/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली