राजापाकर विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना।


वैशाली ब्यूरो:शुक्रवार को राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिमा कुमारी ने बीते बुधवार को हाजीपुर महुआ रोड के बिरना लखन सेन चौक पर सड़क हादसा में प्रखंड के फतहपुर पर निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह की हुई मौत की सूचना पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया तथा हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया। उन्होंने हुई घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि चालक और नियंत्रित रूप से गाड़ी चलाता है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है।इस पर परिवहन विभाग को स्पीड कंट्रोल करने की व्यवस्था करनी चाहिए।हालांकि उन्होंने कहा कि एन एच पर गति सीमा निश्चित है तथा अधिक स्पीड से वाहन चलाने वाले चालक को ऑटोमेटिक मशीन द्वारा पहचान कर चालान काटा जाता है।

यही व्यवस्था सभी सड़कों पर होनी चाहिए। विधायक महोदय के साथ बीके दास उपेंद्र राय विपिन सिंह प्रवीण कुमार मुन्ना पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार चौरसिया समेत अनेक लोग शामिल हुए। वहीं लोगों ने सरकार से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग किया है।