राजापाकर : विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए सैंकड़ो पौधे।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते प्रखंड परिसर में पदाधिकारी व कर्मचारीगण ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजपाकर, आकाशचंद्र वर्मा ।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर रामपुर रत्नाकर पंचायत में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा रीना सिन्हा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन की पहल नहीं है बल्कि इसे जनांदोलन बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करें कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने व प्रति वर्ष कम से कम दो पौधे लगाने की शपथ ली। मौके पर मुखिया सविता देवी मुखिया प्रतिनिधि गणेश पासवान एवं मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़े…

बकरीद पर कानूव व्यवस्था सुव्यवस्थित हेतु थाना परिषर मे शांति समिति की बैठक।

https://satyamgramnews.in/बकरीद-पर-कानूव-व्यवस्था-स/06/2025/05/03/11/45/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली