राजापाकर : शांतिपूर्ण महौल मे रावण का पुतला दहन हुआ संपन्न।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : विजयदशमी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले रावण पुतला दहन (रावण वध) का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दशहरा के दिन आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। एक अनुमान के अनुसार लगभग 25 हजार की भीड़ इकट्ठी हो गई।

वहीं स्थानीय  पुलिस प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहे । पूजा समिति के वॉलिंटियर हर पल वहां आने वाले पुरुषों महिलाओं व बच्चों को निर्धारित जगह के आसपास खुद सावधानी वरतने को प्रेरित कर रहे थे। रावण का पुतला का दहन निर्धारित समय पर हुए। रावण का पुतला जलने तक सभी अपने आप को संभालने में लगे थे।

बीडीओ आनंद प्रकाश सहित मजिस्ट्रेट रीना  सिंहा इस अवसर महजूद रही । थानाध्यक्ष वीणा कुमारी भी अपने सुरक्षा बलों के साथ मौके पर मौजूद रहकर कार्यक्रम का संचालन करने में सहयोग करने के लिए पुलिस वालों को निर्देश देते हुए दिखी।

अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव मौके पूरी तरह अपने दायित्व का पालन करने के लिए अपने आप को झोंक रहे थे। एस आई आरती कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मी अपने अपने कर्तव्य में व्यस्त थीं।

पुलिसकर्मी बंधु व चौकीदार भी अपनी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। वही कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्ष चंदू राय सचिव जगरनाथ राय कोषाध्यक्ष पंकज कुमार यादव मेला प्रबंधक संजय कुमार राय उप मेला प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सच्चिदानंद राय सदस्यों में राजकुमार राय उर्फ सोनू अरुण कुमार नीतीश कुमार दीपक कुमार मंजेश कुमार अभिषेक कुमार प्रिंस शिव शंकर वर्मा धनजीत राय सेवक दल के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय आदि लोगों ने दहन कार्यक्रम के लिए स्वयं सावधानी का निर्वहन करने को प्रेरित कर रहे थे।

उक्त रावण पुतला दहन  कार्यक्रम मे अमोद यादव लक्ष्मण यादव सतीश कुमार राय रघुनाथ राय नागेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग सहायता प्रदान कर रहे थे । इस वर्ष भी यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े….

जदयू के वरीय नेता महेंद्र राम ने माता दुर्गा किया पूजाअर्चना

https://satyamgramnews.in/rajapakar-जदयू-के-वरीय-नेता-महेंद्/10/2024/11/19/32/21/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार वर्मा सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली