
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल का प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक पर फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के मानसिंहपुर फतेहपुर गांव में निजी कार्यक्रम शादी समारोह में भाग लेने गुरुवार की रात बेलकुण्डा होते हुए वहां जा रहे थे। बेलकुंडा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।
उनके साथ जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा भी थे।स्वागत करने वालें भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता लालजी कुमार राकेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ जिला मंत्री पप्पू शर्मा प्रखंड अध्यक्ष माधवी सिंह सुबोध सिंह बाल्मीकि सिंह सुनील शर्मा अमरेश सिंह विपिन चंद्रवंशी अरविंद पासवान राकेश चौरसिया ऋतिक रौनक मोनू पंडित के साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां : 16 KV ट्रांसफार्मर 2 महीना पूर्व चोरी,नहीं लगा न्यू ट्रांसफार्मर। उपभोक्ता परेशान
https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-16-kv-ट्रांसफार्मर-2/05/2025/16/17/35/32/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief