राजापाकर : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़।  राजापाकर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेदकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।प्रखंड के अलीपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती धूमधाम से मनाई।

वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैकुंठपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मीना बसकीत डिग्री कॉलेज बसरा में संस्थान के सदस्यों ने उनके तैलीय चित्र पर फूल माला चढ़ाएं।

जबकि अहिआई गांव में समाजसेवियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। अन्य राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने भी डाक्टर अम्बेदकर को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़े…

गंगा व गंडक की रेत पर हरि सब्जियाँ का हो रहा खेती ..

https://satyamgramnews.in/गंगा-व-गंडक-की-रेत-पर-हरि-सब/04/2025/13/11/01/16/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली