राजापाकर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चश्मा एवं दवा का हुआ  वितरण।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर मैं मंगलवार को नेत्र विभाग के तरफ से बनकर तैयार चश्मा दूध एवं निकट दृष्टि दोष हेतु का वितरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय ( एसपी उपाध्याय) के द्वारा नेत्र सहायक डॉ राजीव रंजन (होम्योपैथ चिकित्सक) की उपस्थिति में किया गया।

गौरतलब हो की स्वास्थ्य विभाग के तरफ से निशुल्क के चश्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर आम जनता का आवाहन किया गया कि जो भी व्यक्ति दृष्टि दोष से पीड़ित है वे अस्पताल में जांच करा कर निःशुल्क की दवा एवं चश्मा प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी खासी संख्या में नेत्र रोग से पीड़ित व्यक्ति की भीड़ देखी गई जिन्होंने आंखों की जांच करा ली थी उन्हें चश्मा दी गई। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ रंजन प्रधान लिपिक बशिष्ठ प्रसाद सिंह एवं संस्थान में अध्यनरत पैरामेडिकल के छात्र छात्रा उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

विद्यालय के बच्चों का सात दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन।

https://satyamgramnews.in/पीएम-श्री-विद्यालय-के-बच्/05/2025/26/22/30/08/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली