
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । सीएचसी राजापाकर के परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा अभियान के तहत 23 गर्भवती महिलाओं की एएनसी एवं 3 की एच आर पी की जांच की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि शिविर में आए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर मनीषा डॉक्टर श्यामबाबू सिंह डॉ रमेशचंद्र सिंहा एएनएम प्रमिला अर्चना किरण कुमारी द्वारा की गई। उनके बीपी वजन हीमोग्लोबिन एचआईवी सहित जरूरत के अनुसार अन्य प्रकार की जांच की गई।
खाने हेतु विटामिन बी कांप्लेक्स कैल्शियम व आयरन की गोलियां दी गई। गर्भवती महिलाओं को शिविर में महिला चिकित्सकों द्वारा कई परामर्श भी दिए गए। भारी वजन नहीं उठाने खाने में पौष्टिक आहार हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे आदि लेने की सलाह दी गई। सलाह दी गई कि प्रसव अपने नजदीकी किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके।
महिलाओं को नियमित रुप से स्वास्थ्य केंद्र में आने की सलाह दी गई। शिविर के संचालन में में अस्पताल प्रबंधक सौरव रंजन बीसीएम रामराज सिंह प्रधान लिपिक बशिष्ठ प्रसाद सिंह प्रिया प्रियदर्शी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।
ये भी पढ़े…
वैशाली की बेटी को गुजरात में उसके ही पति- देवर ने किया हत्या
https://satyamgramnews.in/वैशाली-की-बेटी-को-गुजरात-म/01/2025/20/19/11/50/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली