
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में मंगलवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए महीने में दो बार लगने वाले विशेष शिविर आयोजित किए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 106 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। इस एनजीसी कार्यक्रम में 106 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य कर आवश्यक दवाइयां दी गईं।
डॉक्टर एसपी उपाध्याय डॉ मनीष डॉक्टर रमेश चंद्र सिंह के अलावा एएनएम अर्चना कुमारी सरिता कुमारी रीना कुमारी शोभा कुमारी हेमा कुमारीआदि शिविर में पहुंची गर्भवती महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए। उन्हें भारी वजन नहीं उठाने संतुलित आहार ग्रहण करने साठी नियमित रूप से जांच करने की सलाह दी गई। आहार संबंधी जानकारी भी दी गई। उन्हें हरी सब्जियां फल दूध अंडे मछली आदि लेने की हिदायत दी गई।
इसके साथ ही शिविर में गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन एचआईवी रक्तचाप भोजन आदि की जांच की गई। साथ ही उन्हें आयरन कैल्शियम दवा की गोलियां दी गई। उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक माह के 9 एवं 21 तारीख को लगने वाले शिविर में आकर आवश्य जांच कार्यक्रम में भाग लें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ही वृषभ कार्य करावे था कि ताकि बच्चा एवं जच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।
ये भी पढ़े….
पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद हुए श्रद्धांजलि सभा में शामिल।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-पूर्व-मंत्री-व-स/06/2025/09/22/15/40/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief