
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 67 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें जरूरी दवाएं वितरित की गईं।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने जानकारी दी कि शिविर में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन, बीपी समेत कुल 13 प्रकार की जांच की गई। जांच में डॉ. एस.पी. उपाध्याय, डॉ. मनीषा एवं डॉ. रमेश चंद्रा ने प्रमुख भूमिका निभाई।
महिला स्वास्थ्य जांच में एएनएम हेमा कुमारी, लता कुमारी, गुंजन कुमारी, रीना कुमारी एवं किरण कुमारी ने सहयोग किया। महिलाओं को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन व कैल्शियम की गोलियां दी गईं और पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध और अंडे के सेवन की सलाह दी गई।
प्रसव निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर के संचालन में बीसीएम रामराज सिंह, सौरभ रंजन एवं वशिष्ठ प्रसाद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
“सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक सार्थक कदम”
ये भी पढ़े…
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
https://satyamgramnews.in/भारत-के-उपराष्ट्रपति-जगद/07/2025/21/22/25/17/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief