राजापाकर : सोलह वर्षीया किशोरी के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। एक सोलह वर्षीया किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी राजापाकर थाने में दर्ज की गई है। आवेदन में बताया है कि वह उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरपुर की छात्रा है एवं11वी कक्षा में पढ़ती है.  तन्नु प्रिया अपनी सहेली रोली कुमारी के साथ विद्यालय में पढने गई थी. जहां पर राहुल कुमार व रोली कुमारी दोनों पिता नरेश सिंह ग्राम तेलिया थाना राजापाकर तथा विद्यालय के प्राचार्या सपना कुमारी के  मिली भगत से मेरी पुत्री तनु प्रिया को  लापता कर दिया है।

सपना कुमारी के द्वारा मुझे फोन पर जानकारी दिया गया कि आपकी पुत्री विद्यालय में नहीं है. इतने में मैं विद्यालय गया तो मेरी पुत्री विद्यालय में नहीं थी. मैं 112 कॉल पर प्रशासन बुला लिया. इसके बाद हम लोग के द्वारा  आसपास सभी जगह खोजबीन किया गया लेकिन मेरी पुत्री का पता नहीं चला।

मेरा दावा है कि मेरी पुत्री  का राहुल कुमार  व रोली कुमारी दोनों पिता नरेश सिंह ग्राम तेलिया थाना राजापाकर एवं विद्यालय के प्राचार्य सपना कुमारी के द्वारा षड्यंत्र कर कोई अनैतिक आज के उद्देश से लापता कर दिया गया है। मैडम से पूछने पर अनाप-शनाप बात बोलकर विद्यालय से भगा दिया गया।

इस संबंध में बिदुपुर थाना क्षेत्र के कैलाचक गांव निवासी मनोज कुमार राय पिता लाल बहादुर राय पर प्राथमिक की दर्ज की है. राजापाकर थाना में केस संख्या 394/ में 24 में घटना दर्ज किया गया है.केस के आईयो एसआई रुपेश कुमार बनाए गए हैं।

ये भी पढ़े…

राजापाकर में 1 दिसंबर को होंगे पैक्स चुनाव।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-राजापाकर-में-1-दिसं/10/2024/26/16/30/25/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली