राजापाकर :  सौरभ बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पप्पू शर्मा बने मंत्री ।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सहमति पर राजापाकर प्रखंडवासी कुमार सौरभ उर्फ सौरभ शर्मा को उपाध्यक्ष एवं पप्पू कुमार उर्फ पप्पू शर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया है।

सौरभ शर्मा पूर्व में भी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं जबकि पप्पू कुमार उर्फ पप्पू शर्मा जिला मंत्री के पद पर विराजमान हुए हैं इन दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन का दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी नेताओं ने कहा है इन दोनों को संगठन में स्थान दिए जाने पर पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। इससे पहले सौरव शर्मा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को दर्शा चुके हैं।

जबकि पप्पू शर्मा राजापाकर मंडल अध्यक्ष के पद पर अपनी वफादारी और अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर चुके हैं। इन दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी दिए जाने पर उन्हें बधाई दी गई है।

राजापाकर मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष माधवी सिंह, सुबोध कुमार सिंह,बेरईं पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कुणाल सिंह, बबलू गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राजापाकर मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता लालजी कुमार राकेश नीतीश मस्ताना हरिवंश मिश्रा ममता रानी अतुल रौनक आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

 राजापाकर : छात्र-छात्राओं ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को लगाया अबीर ग़ुलाल।

https://satyamgramnews.in/छात्राओं-ने-होली-मिलन-समा/03/2025/13/16/17/18/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली