राजापाकर : स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय की मनाई गई जयंती |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय की 125 वीं पखवाड़ा जयंती समारोह पूर्वक उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर राजापाकर शनिचर हाट स्थित जनता पुस्तकालय में मनाई गई।

जयंती समारोह में मुख्य रुप से उपस्थित  भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत की आजादी अनन्य महापुरुषों की बलिदानों की वजह से मिली है एवं गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में एक तरफ जहाँ स्वतंत्रता सेनानी अपने घर, परिवार त्याग कर व प्राण न्योछावर कर रहे थे।

वहीं कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व लालच में आकर स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबीरी अंग्रेजी हुकुमत से कर रहे थे. अक्षयवट राय, अमीर गुरु, रुपा सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए आजाद दस्ता का गठन सहित महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे देश कभी भूलना नहीं चाहेगा  देवेंद्र सिंह के आयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रामसरीख प्रसाद सिंह व संचालन अक्षयवट राय छात्रावास सेवा समिति के अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने की।

इस अवसर पर मुख्य रुप से ललित कुमार घोष तपसी प्रसाद सिंह राम नगीना राय राम ललित सिंह राम एकबाल सिंह राहुल कुमार निराला राम पुकार राय रामबृक्ष सिंह राम प्रवेश सिंह कपिल देव सिंह देवेंद्र सिंह अभिषेक गुप्ता राजा सिंह देवेंद्र प्रसाद सिंह नवल किशोर सिंह मिथिलेश कुमार अनिल कुमार चतुर्भुज प्रसाद सिंह रणवीर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजापाकर की स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी भी उपस्थित हुई उन्होंने अक्षयवट बाबू के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी|

ये भी पढ़े …

चेहराकलां : वारंटी दो सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

चेहराकलां : वारंटी दो सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली