
सत्यम ग्राम न्यूज,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के संस्थापक प्रधानाध्यापक स्वर्गीय कैलाश प्रसाद सिंहा के निधन पर सोमवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय कैलाश बाबू के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सह शिक्षाविद रामसरीख प्रसाद सिंह ने की तथा संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव नारायण राय ने किया।
शिक्षाविद रामसरीख प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. कैलाश बाबू ने विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 1962 में विद्यालय की स्थापना के समय वे पहले प्रधानाध्यापक बने थे। वे गांव-गांव जाकर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करते थे। वर्ष 1994 में वे इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए।
स्नातक विधान परिषद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. कैलाश बाबू निष्ठावान और कर्तव्यपरायण शिक्षक थे। वे सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों के प्रतीक थे। विद्यालय निर्माण में समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने कार्य किया। उनके विचार, व्यवहार और अनुशासन आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि स्व. कैलाश बाबू विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। अपने कार्यकाल में वे कभी भी किसी वर्ग को खाली नहीं रहने देते थे और स्वयं जाकर बच्चों को पढ़ाते थे। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक छात्र-छात्राएं आज ऊँचे पदों पर कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, बसंत सिंह, अनिल कुमार, केशव नारायण राय, जितेंद्र कुमार वर्मा, दिनेश राय, शिवनाथ सिंह, वकील राय, राजेश कुमार, राजकुमार रवि, चतुर्भुज प्रसाद सिंह, जगरनाथ राय, अमरेश सिंह, नगीना राय, बिंदेश्वर सिंह, छन्नू राय, रणबीर सिंह, मीना देवी, सुजीत कुमार, शंभू राय, रघुनाथ राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
#राजापाकर#श्रद्धांजलिसभा#विद्यालयसमाचार#कैलाशप्रसादसिंह#शिक्षकसम्मान#राजकीयउच्चतरमाध्यमिकविद्यालय#आकाशचंद्रवर्मा#बिहारसमाचार#शिक्षाविद#शोकसभा
ये भी पढ़े…
94 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच, दी गई दवाएं
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-94-गर्भवती-महिलाओ/11/2025/10/19/03/04/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली