अष्टयाम यज्ञ

रामपुर ब्रह्मदास गांव मे 551 कन्याओं संग हजारों ग्रामीणों के समक्ष कलश की पूजा अर्चना कराते पुरोहित।
वैशाली ब्यूरो : राजापाकर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम रामपुर ब्रह्मदास में आगामी सात जून को होने वाले अष्टयाम के लिए बुधवार को हजारों ग्रामीणों के साथ 551 कन्याओं ने चेचर घाट महादेव मठ से रामपुर ब्रह्मदास के लिए कलश शोभायात्रा निकाली।जिसमें हाथी घोड़े बैन्ड बाजे के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।अहले सुबह चार बजे सभी श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाकर पुरोहित दयानन्द झा द्वारा संकल्प कराया गया तब कलश यात्रा प्रारंभ की गई ।
कमिटी के सदस्यों ने बतलाया कि आज कलश यात्रा के बाद छह जून की शाम में सत्यनारायण भगवान की पूजा होगी फिर सात को सुबह दस बजे से अष्टयाम प्रारंभ होगी जो 24 घन्टे लगातार काली दुर्गे राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम की ध्वनियों से पुरा वातावरण भक्तिमय रहेगा और आठ को अष्टयाम समाप्ति के बाद रात्रि वेला में प्रियंका झा दरभंगा निवासी द्वारा विवाह कीर्तन का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है।

अष्टयाम में पूजा पर बैठे शिक्षक अनिल कुमार व आभा सिंह ने बतलाया कि पिछले ग्यारह वर्षों से एक वर्ष बीच करके माता काली के मन्दिर मे अष्टयाम होता आता रहा है जिसमें पूरे ग्रामवासी तन मन धन से समर्पित होकर अष्टयाम को सफल बनाते आये हैं। बड़े सौभाग्य की बात है कि इस वार हमें इस महा अष्टयाम में पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिय मै ईश्वर के साथ अपने ग्रामवासियों को भी धन्यवाद देता हूं।जिन्होने ऐसे पल में हमारे जीवन में अवसर दिया है।

अष्टयाम समाज मे एकरूपता के साथ आपसी भाईचारा प्रेम व सहयोग कि भावना जागृत करता है।जहां बिना भेदभाव के लोग एक दूसरे की सेवा करते है । चूंकि इस अष्टयाम में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के साथ भोजन की भी व्यवस्था रहती है। और ये व्यवस्था पिछले ग्यारह वर्षों से ऐसे ही चला आ रहा है।लोगो का कहना है कि अन्न दान से बड़ा कोई दान नही होता है। यज्ञ को लेकर पूरा गांव भक्तिमय बना है।