RAJAPAKAR : रामपुर रत्नाकर पंचायत में अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर का आयोजन।

राजापाकर (सत्यम ग्राम न्यूज़)। राजापाकर प्रखंड के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के पंचायत भवन परिसर में अपना पंचायत अपना प्रशासन फेज 3 कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने की एवं संचालन मुखिया सविता देवी ने किया। मौके पर पंचायत के विभिन्न वार्डों से अनेक महिला पुरुष शिविर में उपस्थित हुए।

लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को शिविर में बताया और आवेदन लिखकर भी दिया। जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दूर करने की बात कही। बैठक में सबसे ज्यादा आपूर्ति विभाग से संबंधित समस्या थी जिसमें नए लोगों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। इस पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।वहीं राजस्व विभाग से कोई पदाधिकारी कर्मी शिविर में उपस्थित नहीं हुए।

इस पर शिविर में उपस्थित लोगों ने क्षोभ व्यक्त किया। अनेक लोगों ने बताया कि दाखिल खारिज के लिए 8 माह 9 माह एवं परिमार्जन के लिए आवेदन ऑनलाइन लंबित है लेकिन आज तक कोई कार्य नहीं हो रहा। वार्ड संख्या 4 पासवान टोला में सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त करने की लोगों ने मांग की वहीं पंचायत के वार्ड 14 अनुसूचित जाति टोला में नल जल योजना में पाइप फूटे होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीएचईडी जेई से बात कर उसे शीघ्र समाधान की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित अपर समाहर्ता प्रशांत रोमानिया वीडियो सौरभ कुमार बरनवाल बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार मुखिया सविता देवी अंशु सिंह सचिव गोपाल शर्मा एलएस रूबी कुमारी एएनएम सोनाली कुमारी अनूप कुमार कुमारी आरती नीलू देवी रघुनाथ पासवान अर्जुन कुमार दानिश अनवर सहित पंचायत स्तरीय सभी कर्मी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां :होली पर्व को लेकर कटहरा थाना परिसर में हुआ शांति समिति की बैठक आयोजित।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-होली-पर्व-को-ले/03/2025/11/19/10/19/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली