राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बरांटी थाना क्षेत्र के रानी फुलवंती देवी इंटर विद्यालय काशीपुर चक बीवी के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने की व संचालन महाविद्यालय के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारत संवाद अभियान के संयोजक सह अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद उपस्थित हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित की गई।वहीं वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था।

उन्होंने अपने सत्याग्रह आंदोलन सहित अहिंसा आंदोलन कर अंग्रेजों को भारत से भगाने का काम किया। अंग्रेजों के विरुद्ध किए गए अनेक आंदोलन में भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं में अनिल कुमार दास कुमार राकेश प्रोफेसर ओम प्रकाश यादव अजय कुमार कुमारी आयुषी उपेंद्र प्रसाद यादव राजकुमार सिंह बब्बन कुमार धर्मेंद्र कुमार अमोद कुमार आदि शामिल हुए।

ये भी पढ़े …

वैशाली :अवैध विदेशी शराब के धंधेबाज के घर की महिलाओं ने थानाध्यक्ष से की हाथापाई;थानाध्यक्ष घायल |

वैशाली :अवैध विदेशी शराब के धंधेबाज के घर की महिलाओं ने थानाध्यक्ष से की हाथापाई;थानाध्यक्ष घायल |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली