सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल ( वैशाली ) : गोरौल के कटरमाला गांव में राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के तत्वाधान में एफपीओ के बिजनेश एक्टिविटी एम्पलमेंटशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे एफ पी ओ के तहत किसानों को बीच चारा बीज वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैशाल पाटलिपुत्रा दुग्ध उत्पादन लिमिटेड पटना और वैशाली मधु उत्पादक कापरेटिव सोसाईटी लिमिटेड गोरौल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत वी पी एम यू के अध्यक्ष संजय कुमार, एम डी रूपेश राज,एन डी डी बी के वरीय प्रबन्धक डॉ आशुतोष कुमार ने दीप प्रव्जल्लित कर किया। वी पी एम यू के अध्यक्ष संजय कुमार को मधु उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड वैशाली के अध्यक्ष शिव कुमार बसन्त ने अंग वस्त्र व बुके देकर समान्नित किया।
एम डी रूपेश राज को सदस्य महेश्वर पांडेय,एन डी डी बी के वरीय प्रबन्धक डॉ आशुतोष कुमार को सदस्य कामेश्वर प्रसाद, मैनेजर डॉ पद्मवीर सिंह को सदस्य हिमांशु कुमार,प्रबन्ध संग्रहक डॉ अजय कुमार को सदस्य कामेश्वर प्रसाद ने अंग वस्त्र देकर समान्नित किया।एफ पी ओ वैशाली के नोडल पदाधिकारी शितु कुमारी ने बताया कि प्रबंधन,इनपुट,उत्पादन,
प्रसंस्करण और मूल्य सम्बर्धन,बाजार लिकेज, क्रेडिट लिंकेज और प्रौद्योगिकी द्वारा एफपीओ का विकास को ले सरकार द्वारा निर्माण वर्ष के साथ पांच वर्ष तक वितीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान सुधा का विक्रय केंद्र के साथ साथ वैशाली मधु उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के द्वारा किसानों को पशु चारा सहित अन्य बीज को सदस्यों को उपलब्ध कराया गया। जिसमे बी पी एम यू के अध्यक्ष संजय कुमार ने सदस्य सुभाष कुमार ,संजीव कुमार को जई का बीज,प्रेम कुमार भगत को बरसीम,प्रीति कुमारी को मख्खन ग्रास का बीज अपने हाथों से दिया। कार्यक्रम में सदस्य पवन कुमार सत्यम,रंगीला कुमारी,अभिमन्यु कुमार,देवंती देवी,ललिता देवी,आदित्य कश्यप,दीपक कुमार सहित गणमान्य व दर्जनो किसान उपस्तिथ थे।
ये भी पढ़े …
गोरौल : दो बदमास को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल |
रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क