राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता बने एमएलसी।

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर को राजद कोटे से एमएलसी बनाए जाने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। तथा कहा कि पार्टी द्वारा अति पिछड़ा समाज के सम्मान की बात है। उर्मिला ठाकुर शिक्षित एवम अति पिछड़ा समाज से आती है।. उनके एमएलसी बनाए जाने पर राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जनाधार भी मजबूत होगा।बधाई देने वालों में राजद प्रखंड महिला सेल अध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख ममता कुमारी, लक्ष्मण कुमार यादव, विमल ठाकुर, कैलाश राय, जिला अध्यक्ष सुचित्रा चौधरी एवं नाई समाज के प्रखंड के तमाम लोग शामिल हैं।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief