VAISHALI NEWS : राष्ट्रीय सेवा योजना के तहद जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

 

सत्यम  ग्राम न्यूज़ , राजापाकर, प्रकाश वर्मा। बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रविरंजन कुमार के नेतृत्व में जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राहक जब कोई समान दुकानदार से खरीदे तो वह पक्के बिल की मांग करें। पक्का बिल रहने पर वह अपना दावा कर सकता है. एवं दुकानदार टैक्स की भी चोरी नहीं कर पाएगा|

ग्राहक द्वारा समान की शिकायत करने पर दुकानदार समान वापस लेने पर मना करता है तो ग्राहक उपभोक्ता मंच पर इसकी शिकायत कर सकता है. अगर सामान का मूल्य ₹5लाख से कम है तो बिना किसी फीस की सुनवाई उपभोक्ता न्यायालय में की जाती है. प्रोफेसर शिव कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार खाद्य मंत्रालय के द्वारा 2005 में कानून लाया जो ग्राहक एवं दुकानदार के बीच खरीद बिक्री से संबंधित है|

ग्राहक को यह अधिकार है कि वह सामान की गुणवत्ता की जांच कर सकता है. समान के समय की समाप्ति  को लेकर भी अपनी शिकायत कर सकता है. कार्यक्रम का समापन भाषण प्रोफेसर जितेंद्र प्रसाद द्वारा दिया गया. कार्यक्रम को छात्र शिवम कुमार सहित अनेक छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किया . महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए|

ये भी पढ़े …

पातेपुर : सड़क दुर्घटना मे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल रेफर।

पातेपुर : सड़क दुर्घटना मे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल रेफर।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली