
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : बीएमडी कॉलेज दयालपुर के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्ज डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह द्वारा पेड़ के महत्व को बताया और कहा कि पेर ऑक्सीजन का खजाना है ।अगर पेड़ नहीं होंगे तो पृथ्वी पर जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा.आज के बदलते मौसम में पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है।
हम सब प्रतिज्ञा करते हैं कि जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे। वही विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में अनेक हवादार, फलदार, फूलों के अनेक वृक्ष लगाए गए। प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रवि रंजन कुमार, प्रोफेसर पुष्पा कुमारी, छात्र-छात्राओं में प्रिंस कुमार, संध्या कुमारी, सोनी कुमारी, खुशी कुमारी, नंदनी कुमारी आदि सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर पौधरोपण किया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : परवान चढ़ने लगा है मां दुर्गा पूजा में लोगों का उत्साह|
राजापाकर : परवान चढ़ने लगा है मां दुर्गा पूजा में लोगों का उत्साह|
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली