रुकमंजरी गांव में दो वाइक के आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता ,गोरौल : थाना क्षेत्र के रुसूलपुर कोरीगांव पंचायत के रुकमंजरी गांव में सोमवार की देर शाम दो वाइक के आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. वही दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. मृतक कि पहचान पातेपुर थाना अंतर्गत बरियारपुर गंगा चौक निवासी वासदेव गिरी के 26 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में किया गया है|

वही इस दुर्घटना में भी गंगा चौक के ही सुधीर साह के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं गोरौल थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव निवासी मो इजराइल निवासी बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक बोलबम गया था और प्रसाद देने अपने बहन के यह भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव गया और वापस आने के क्रम में सोंधो के तरफ से आ रही अपाची सवार युवक ने रुकमंजरी गांव के निकट जोरदार टक्कर मार दिया|

स्थानीय लोगो ने दीपक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया. वही मो इजराइल जो अपाची गाड़ी से था उसका इलाज महुआ में कराया जा रहा है. चिकित्सको ने दीपक को वेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया|

सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस अवर निरीक्षक शिवम कुमारी घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेजने की करवाई करने लगी|थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दो वाइक के टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है. वही दो जख्मी है. सभी के परिजनों को सूचना दिया गया है|

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR