
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। गरीबी निवारण हेतु बिहार सरकार की पहल पर ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने हेतु रोजगार मेला सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रांगण में शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्यया ग्रामीण कौशल योजना जीविका के तहत हुआ।
मौके पर दर्जनों महिला पुरुष युवा बेरोजगार अभ्यर्थी मेले में पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीविका के राजापाकर बीपीएम ने बताया कि रोजगार मेला में कुल 505 महिला पुरुष अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए निबंधन कराया जिसमें 179 अभ्यर्थियों को डायरेक्ट जॉब और ऑफर लेटर दिए गए जबकि 289 अभ्यर्थियों के आवेदन रिजर्व रखे गए।उनसे अन्य कागजात जमा करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उदघाटन विधायक प्रतिमा कुमारी जिला परिषद प्रतिनिधि कुमार सौरभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार रोजगार प्रबंधक राजेश कुमार प्रबंधक संचार मनीष कुमार वित्त प्रबंधक किशोर कुणाल शाखा प्रबंधक विनोदकांत यादव बीपीएम राजकुमार साह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए थे। जहां आकर्षक सैलरी के साथ सभी कंपनियां युवाओं को रोजगार के लिए ऑफर दे रही थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि कुमार सौरभ ने कहा कि सरकार की यह अच्छी पहल है. युवा बेरोजगार जो रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. उनके लिए यह कंपनियां खुद जाब लेकर उनके घर तक आई है. युवा बेरोजगार इससे लाभ उठावे. मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में केशव नारायण राय बिंदेश्वर प्रसाद सिंह अमरेश कुमार राजकुमार रवि रवींद्र कुमार रवि प्रवीण कुमार पुष्पा कुमारी शिल्पी कुमारी आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली