
सत्यम ग्राम न्यूज़ , महुआ : बाजार स्थित वाया नदी पुल पर से अचानक एक लड़की ने छलांग लगा दी। जिससे पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया और लोगो में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर अचानक एक लड़की दौड़ती हुई आई और अचानक महुआ बाजार स्थित बाया नदी पर बने पुल पर चढ़कर पानी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने जब लड़की को पुल से छलांग लगाते देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लड़की कूद चुकी थी। लड़की के कूदने के बाद पुल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। जिससे कुछ समय के लिए यातायात जाम में तब्दील हो गया |
हालांकि पानी कम होने के कारण लड़की को काफी चोट आई लेकिन वह पानी में डूबी नहीं और बीच नदी में पेड़ के सहारे खड़ी हो गई। बाद में दो स्थानीय युवक पानी में तैर कर युवती के पास पहुंचे और उसे किसी तरह पानी से निकाल कर बाहर निकला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की के घर में कोई बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसको लेकर लड़की नदी पर बने पुल पर से कूद गई और असफल आत्महत्या का प्रयास किया पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। नदी से लड़की को बाहर निकलते ही पुल पर भीड़ जमा होने के कारण महुआ बाजार में भीषण जाम लग गया था।
ये भी पढ़े …
बिदुपुर : हिंदू स्वाभिमान के बैनर तले निकला मशाल आक्रोश मार्च।
Author: SURYA NARAYAN SAHANI
संवाददाता : महुआ