लालगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर/वैशाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हाजीपुर के तत्वावधान में लालगंज प्रखंड स्थित महेन्द्र नाथ सिंह विद्यालय, पंचदमिया में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालन प्रियर सिंह तथा अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डॉ. अभयनाथ सिंह ने की। यह शिविर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी के निर्देश पर आयोजित किया गया।

शिविर में पैनल अधिवक्ता डॉ. राजन कुमार एवं अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल व्यापार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत जागरूकता दी। सामाजिक अभिशाप बन चुके इन कुरीतियों से होने वाले दुष्परिणामों पर भी जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र संतोष कुमार ने विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आम लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं, नालसा संचालित स्थाई लोक अदालत, बच्चों के लिए साथी स्कीम तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 13 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में किया जाएगा, जिसमें सुलहनीय वादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है।

कार्यक्रम में चुनमुन कुमार पांडेय, राजश्री, सोनेलाल प्रसाद यादव, गीता सिंह, श्रुति कुमारी, श्रेया सिंह, रिया रॉय, विनोद कुमार, सरोज कुमार, करीना, तान्या, आर्यन सहित विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#LegalAwareness #DLSA #Lalganj #VaishaliNews #लालगंज

ये भी पढ़े…

लोको रनिंग स्टाफ़ 48 घंटे की भूख हड़ताल पर — पूरे देशभर

https://satyamgramnews.in/लोको-रनिंग-स्टाफ़-48-घंटे-की/12/2025/01/22/04/42/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief