लालागंज : उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का  हुआ आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,लालगंज : प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंता -जहानाबाद में संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस दौरान बच्चों के बीच बाल विवाह से संदर्भित विषय पर पेंटिंग्स, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने की, जबकि संचालन प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मुखिया बसंता- जहानाबाद गणेश राय और अधिकार मित्र संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

पेंटिंग्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए पल्लवी कुमारी, द्वितीय स्थान पर ऋचा कुमारी और तृतीय स्थान के लिए रितिका कुमारी चुनी गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए करण राज , स्नेहा कुमारी और स्वति राज चुनी गई। स्लोगन प्रतियोगिता में सूरज कुमार प्रथम,शबनम कुमारी द्वितीय और तृतीय स्थान पर निभा कुमारी रही।इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्था के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध है।

यह बालिकाओं की शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और समग्र विकास में बाधा उत्पन्न करती है, साथ ही उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है ।प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों को बताया जा रहा है साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण हो इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया जा रहा हैं।

कार्यक्रम में मुखिया गणेश ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जंग में सब को एक मंच पर आने की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही बताया की सभी के सामूहिक प्रयास से ही इसे समाप्त किया जा सकता हैं। अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प और बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में शिक्षक माधवेंद्र नारायण, कोमल कुमारी,प्रीति कुमारी, ओम राय,इंद्रजीत कुमार ठाकुर,सीमा कुमारी,तैरुण निशा , छात्र /छात्राएं आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़े…

निजी स्कूल के बच्चो के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच।

https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-संत-एम-इंग्लिश/05/2025/31/23/09/06/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief