LOKSABHA ELECTION 2024

वैशाली / राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड में लोक जनशक्ति पार्टी आर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंजय कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।मौके पर एनडीए गठबंधन के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी चंदन कुमार, प्रखंड प्रभारी विजय पासवान, परशुराम पासवान ने लोगों को सर्वप्रथम हाजीपुर लोकसभा सुरक्षित क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर छाप की सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया तथा कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पंपलेट का वितरण कर एक नंबर पर हेलीकॉप्टर छाप का चिन्ह लोगों को बताएं।

वहीं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी 13 मई को हाजीपुर के कुतुबपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम एवं 11 मई को देसरी के एसपीएस महाविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया ।कार्यक्रम में शामिल राम अवतार साह, अजय मालाकार, दरोगा पासवान, प्रेम कुमार यादव, नीतीश कुमार, सानू झा, नागेंद्र सिंह, विनोद पासवान, अजीत सिंह, कमलेश पासवान, शत्रुघ्न शर्मा, हरिहर पासवान, बबलू गुप्ता, विश्वनाथ शाह, गुड्डू सिंह, शिवनाथ सिंह, संजय पासवान, मोहन पटेल, अमर वर्मा, लक्ष्मण पासवान, भीम कुमार, ऋषि कुमार ,चंदन कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है