सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर/ वैशाली : प्रखंड के भाथादासी गांव स्थित लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल के आवासीय परिसर में रविवार पार्टी की बैठक को हुई। जिसमें पार्टी की सदस्यता एवं मुख्य रूप से आगामी 28 नंवर को पटना में आयोजित होने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ऐतिहासिक बनाने के लिए वैशाली जिला के सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह नें की। बैठक में मुख्य रूप से अगामी 28 नवंबर 2024 को होने वाले पटना में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को एतिहासिक बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सिंह के द्वारा पूर्व हाजीपुर लोकसभा चुनाव में सभी प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका को सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल, राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष नौशाद खां, नगर अध्यक्ष मनोज सिन्हा, महनार प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, देसरी प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत झा, बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार निराला, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष रामजीवन पासवान, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह, नगर अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान, लालगंज नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, एवं महुआ प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह, को सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली