वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ विद्रोही को पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,वैशाली ब्यूरो चीफ- आकाशचंद्र वर्मा : गौरौल प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार व गोरौल टाइम्स के संपादक रामनाथ विद्रोही के आकस्मिक निधन पर शनिवार को न्यूटन क्लासेस परिसर, राजापाकर में शोक सभा का आयोजन किया गया। 

शोकसभा में प्रखंड के सभी प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष वर्मा ने कहा कि रामनाथ विद्रोही हमारे प्रिय मित्र थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया। वे निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि गोरौल टाइम्स के माध्यम से उन्होंने स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आम जनता की आवाज बने।

सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

शोक सभा में प्रमुख रूप से उपस्थित पत्रकारों में संतोष वर्मा, नीरज कुमार, कालेश्वर कुमार, मनीष कुमार, सुबोध पटेल, राजेंद्र सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

#श्रद्धांजलि #वरिष्ठपत्रकार #रामनाथविद्रोही #राजापाकर #गोरौलटाइम्स #शोकसभा #पत्रकारसम्मान #मीडिया #समाचार #JournalistTribute #VaishaliNews #LocalJournalism #न्यूटनक्लासेस #पत्रकारबंधु #गौरौलप्रखंड

ये भी पढ़े…

गोरौल : वरिष्ठ पत्रकार राम नाथ विद्रोही का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

https://satyamgramnews.in/गोरौल-वरिष्ठ-पत्रकार-राम/07/2025/20/13/17/06/satyamgramnewsnetwork/

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief