विदाई सह सम्मान समारोह: एएनएम आशा देवी को दी गई भावभीनी विदाई

 

 

सेवा समर्पण की मिसाल बनीं आशा देवी – विदाई में छलक उठीं भावनाएं”

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर,आकाश चंद्र वर्मा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजापाकर में कार्यरत एएनएम आशा देवी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र की सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, ममता दादी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आशा देवी को फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। एएनएम सिस्टरों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। एएनएम गीता देवी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा दीदी ने स्वास्थ्य केंद्र में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। वे हर कार्य में हमेशा अग्रणी रही हैं।

बताया गया कि आशा देवी वर्तमान में बैकुंठपुर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थीं। सभी एएनएम ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर सीएचओ प्रवीण कुमार, फैसिलेटर मंजू देवी, मंजूषा कुमारी, संगीता देवी, पिंकी कुमारी, आशा शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।

#AshaDevi #FarewellCeremony #RajapakarCHC #ANM #HonourAndRespect #SevaSamarpan #स्वास्थ्यकर्मी_सम्मान #RajapakarNews #VaishaliNews #Aashaworkers #HealthcareHeroes #SammanSamaroh

 

 

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief