राजापाकर : विदेशी शराब धंधेबाजों के घर सील किए गए प्राथमिकी दर्ज।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। अवैघ शराब धंधेबाजों के बीच में मचा हड़कंप। थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने बुधवार को भलुई गांव में संजीत राय के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की थी और एक महिला भी गिरफ्तार की गई थी।

जिसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए  गुरुवार को अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी गौरव कुमार व थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने अपने सुरक्षा बलों के साथ चकराजो गांव स्थित संजीत राय के नये घर को सील कर दिया और कहा कि शीघ्र नामजद अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थाने में कल हुए शराब बरामदगी में थाने में चार लोगों के विरुद्ध थानाध्यक्ष ने प्राथमिक दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नागेश्वर राय संजीत कुमार व पार्वती देवी सभी भलुई गांव निवासी अपने बने नए घर में अवैध विदेशी शराब रखकर बेचते हैं। सूचना पर उसके घर की घेराबंदी की गई ।

इसी क्रम में अचानक उसे घर से तीन महिलाएं गाली-गलौज करते हुए निकालकर हम लोगों पर हमला बोल दिया तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस बल को घर में प्रवेश करने से रोक दिया। जिसके कारण मेरे हाथ एवं शरीर के अंग चोटील हो गए।साथ के सुरक्षा  बल को भी हल्का चोटें लगी।उसके बाद देखा कि उक्त घर से दो महिलाएं एवं दो पुरुष भागने में सफल हो गए उनमें से एक महिला को पुलिस बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया  है |

तथा  कब्जे में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम पार्वती देवी पति नागेश्वर राय ग्राम भलुई बताया तथा घर से भागे लोगों का नाम पूछने पर सभी का नाम क्रमशः नागेश्वर राय संजीत कुमार ब्यूटी कुमारी श्वेता कुमारी सभी ग्राम भलुई बताया। घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के  दौरान घर के रसोई घर से  उजाले रंग के प्लास्टिक के बोरे में विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किए गए जिसकी कुल मात्रा 22.350 लीटर है। जिसे बरामद कर थाने पर लाया गया एवं पकड़े गए महिला पार्वती देवी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए हाजीपुर कोर्ट भेजा गया।

ये भी पढ़े …

बरांटी : थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक‌।

बरांटी : थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुईं बैठक‌।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief