सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लगुरांव बिलंदपुर में प्रभारी प्राचार्य व रात्रि प्रहरी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है । घटना शनिवार की सुबह करीब 11 बजे की है। विद्यालय के रात्रि प्रहरी अविनाश कुमार व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र राय के बीच हो रहे शोर शराबे को सुनकर आस पास के ग्रामीण इकठ्ठा हुए एवं इसकी सूचना महुआ थाने को दी।
सूचना पर महुआ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । इस मामले में रात्रि प्रहरी एवं प्रधानाध्यापक द्वारा एक दूसरे पर मारपीट एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया है । रात्रि प्रहरी अविनाश कुमार ने बताया की हेडमास्टर विद्यालय के विकास मद की राशि को अनुचित तरीके से खर्च करते है जिसकी जानकारी मेरे द्वारा ग्रामीणों को दे दिए जाने के कारण मुझ पर गुस्सा करने लगे और कार्यालय में बंद कर बैट बल्ले से पिटाई की है ।
वही प्रधानाध्यापक उपेंद्र राय ने कहा की रात्रि प्रहरी प्रायः शराब के नशे में विद्यालय में आ जाता है एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है आज भी उसने ऐसा ही किया एवं समझाने पर मारपीट करने लगा। ग्रामीणों ने कहा की कारण कुछ भी हो किन्तु बच्चों की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में इस तरह गाली गलौज एवं मारपीट की घटना निंदनीय है । इस मामले में शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़े …
चेहराकला : समय से पहले विद्यालय से बच्चो को दे दी जाती है छुट्टी।
चेहराकला : समय से पहले विद्यालय से बच्चो को दे दी जाती है छुट्टी।
रिपोर्ट; अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली