
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।आगामी विधानसभा चुनाव एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राजापाकर थाना क्षेत्र में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा एवं मजिस्ट्रेट निशा कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों — जैसे शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, हाई स्कूल चौक आदि पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों की गहन जांच की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 6 नवंबर को राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी।
थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है, प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि हमारा लोकतंत्र और मजबूत बने।”
शनीचर हाट चौक, जो दो प्रखंडों को जोड़ता है, पर विशेष अभियान चलाकर गुजर रहे वाहनों की गहन जांच की गई। थानाध्यक्ष ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई चुनाव में गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें — सूचना देनेवाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
“राजापाकर में फ्लैग मार्च, वाहनों की सघन जांच से सुनिश्चित सुरक्षा”
#राजापाकर #फ्लैगमार्च #सुरक्षा_जांच #विधानसभा_चुनाव #छठ_पर्व #शांति_व्यवस्था #मतदान #लोकतंत्र #ITBP #CRPF #सघन_जांच
ये भी पढ़े….
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तर।
https://satyamgramnews.in/सोशल-मीडिया-पर-अवैध-हथिया/10/2025/26/17/47/58/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली