विभिन्न मामलों के वांछित अपराधी पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल|


वैशाली/राजापाकर: थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अवधेश झा का पुत्र रिपु झा उर्फ अनुपम झा जो कई मामलों का वांछित अपराधी है पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। अनुपम झा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मुजफ्फरपुर जिला पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसने राज्यों के शहरों में हत्या, लूट, डकैती आदि जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है। गत 20 अक्टूबर 2022 को अपने सहयोगियों के साथ अमलेश्वर, दुर्ग छत्तीसगढ़ थाना कांड संख्या 157/2022 में लूट पाट के दौरान दुकान मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पेशेवर अपराधी है। इस पर छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2021 में माननीय न्यायालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं वर्ष 2023 में इलाज के दौरान शौच के बहाने सुरक्षा में प्रतिनियुक्ति पुलिसकर्मियों पर हमला करके जिला अस्पताल, दुर्ग, मेडिकल वार्ड से फरार होने के भी आरोप हैं। विगत10 अप्रैल 2024 को सदर थाना रामदयालु स्थित कोलकाता ज्वैलरी आभूषण दुकान में हथियार के बल पर सोना चांदी लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। घायल अपराध कर्मी अनुपम झा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार हेतु एस के एम सी एच, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। फकुली मुठभेड़ में इसे गोली मारी गई है। पुलिस आत्म रक्षार्थ गोली चलाई थी। मालूम हो कि अपराधी अनुपम झा पर वर्ष 2012 में भी राजापाकर थाना में लूट एवं मारपीट किए जाने का भी मामला दर्ज हुआ था। महुआ थाना एवं समस्तीपुर जिला अंतर्गत भी इस पर कई मामले दर्ज हैं।